फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Congress's UP Jodo Yatra

Moradabad News: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा में नेताओं ने शहर के लोगों से किया संपर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
In Congress's UP Jodo Yatra
मुरादाबाद। कांग्रेस की यूपी जोडो यात्रा के दौरान पार्टी के नेताओं ने शहर के लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी और महंगाई से परेशान लोगों की समस्याएं सुनीं। यात्रा का जगह जगह लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यूपी जोड़ो यात्रा तीन घंटे देर से मंगलवार की दोपहर एक बजे डिप्टी गंज से शुरू हुई। यात्रा 11 बजे से शुरू होनी थी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता झंडा बैनर लेकर इंतजार कर रहे थे। यहां कांग्रेसियों में प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाने की होड़ लग गई। इस कारण कुछ देर तक कचहरी के पास अफरा तफरी का माहौल रहा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ पैदल चलने लगे। रास्ते मे पड़ने वाले मंदिर,मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारों के अलावा मज्जू खां शहीद स्मारक पर भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मत्था टेका। जगह जगह फूल मालाओं से लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा भी इस यात्रा में शामिल हो गए। कोहिनूर तिराहे पर यात्रा को विराम दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा पर सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप
यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल पैदा कर वोट बटोरने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसी नफरत को मोहब्बत में बदलने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। उसी यात्रा से प्रेरणा लेकर प्रदेश कांग्रेस ने यूपी जोड़ो यात्रा निकाली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में जनता इस यात्रा को हाथों हाथ ले रही है। रास्ते में उन्होंने बेरोजगारों और महंगाई से परेशान लोगों से बातचीत की है। यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, रिज़वान कुरैशी, अजय सारस्वत सोनी, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, मो उल्लाह चौधरी, अनूप दुबे, प्रवक्ता सुधीर पाठक,असद मौलाई,शकील चौधरी,अमीरुल हसन जाफरी,विवेक गुप्ता,आजम अंसारी,अफजल साबरी,श्यामबाबू वाल्मीकि, राजेन्द्र वाल्मीकि, हरीश शर्मा,मेहबूब अली,मो अब्बास,सुहाना फात्मा,आलोक खन्ना,राजबहादुर, दानिश कुरैशी, अकरम खां, मोहतशीम मुख़्तार, हनीफ खा, फिरोज अनवर,डॉ सिराजुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कुंदरकी से शुरू होगी यात्रा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के अनुसार बुधवार की सुबह यूपी जोड़ो यात्रा कुंदरकी से शुरू होगी। बिलारी से शाहाबाद रोड पर यात्रा का मार्ग धर्मपुर गांव से रामपुर में प्रवेश करेगा। इस मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं को समय से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article