फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In April, land sold 2% more than last year

Moradabad News: अप्रैल में पिछले साल से 2% अधिक बिकी जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
In April, land sold 2% more than last year
मुरादाबाद। जिले में उद्योग और भवन निर्माण के लिए जमीन की खरीद बढ़ने से खेती का रकबा घट रहा है। अप्रैल माह में पिछले साल की तुलना में जमीन की दो प्रतिशत अधिक खरीद-बिक्री हुई है। वहीं अप्रैल माह के लिए निर्धारित 47 करोड़ के सापेक्ष 40 करोड़ दो लाख रुपये का राजस्व मिला है, जो लक्ष्य का 85 प्रतिशत है। पिछले साल अप्रैल माह में रजिस्ट्री से 39 करोड़ का राजस्व मिला था।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक जमीन की खरीद सदर तहसील क्षेत्र में हुई है, लेकिन ठाकुरद्वारा उप निबंधक कार्यालय से पिछले साल की तुलना में दोगुनी जमीन की खरीद-बिक्री हुई है। यहां तीन करोड़ 64 लाख रुपये का राजस्व मिला है, जो पिछले साल से 92 प्रतिशत अधिक है। सबसे कम राजस्व सदर तहसील के द्वितीय केंद्र से हुई है। यहां 16.82 करोड़ राजस्व मिला है, जो पिछले साल की तुलना में 18 प्रतिशत कम है। इसका अर्थ यह है कि सदर क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री कम हुई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के प्रथम केंद्र में जमीन की बिक्री से 12.26 करोड़ का राजस्व मिला है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 14 प्रतिशत अधिक है। बिलारी उप निबंधक केंद्र से 4.81 करोड़ रुपये राजस्व मिला है, जो पिछले साल की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। कांठ उप निबंधन केंद्र से 2.46 करोड़ रुपये राजस्व मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed