फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In a minor dispute, the younger brother was attacked by a brick

मामूली विवाद में छोटे भाई की ईट से हमलाकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
In a minor dispute, the younger brother was attacked by a  brick
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक ने अपने छोटे भाई की ईंट से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और घटना के समय दोनों नशे में थे। पुलिस और परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बड़े भाई ने ईंट उठाकर अचानक से हमला बोल दिर्या। इंट युवक के सीने में लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया। घटना के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर बांध लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मझोला इंस्पेक्टर के मुताबिक घटना मंडी समिति के पास प्राइमरी स्कूल के सामने की है। यहां रहने वाली तुलसा देवी पत्नी स्व. बाबूराम सैनी के दो बेटों दिनेश (40) और संजीव (30) के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय दोनों अपने घर के बाहर गली में खड़े थे। इससे पहले कि कोई बीच बचाव करता इतने में दिनेश ने ईंट उठाकर संजीव पर हमला कर दिया। ईंट संजीव के सीने में लगी और वह वहीं सड़क पर गिर पड़ा। चौकी इंचार्ज मंडी समिति का कहना है कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और संजीव को उठाकर साईं अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयाें की शादी हो चुकी है। लेकिन काफी पहले ही दोनों की पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं। दोनाें भाई पिछले लंबे समय से मां के साथ घर में रहते थे। घर में बाहर की तरफ दो दुकानें बनी हैं, जो तुलसा देवी ने किराए पर दे रखी हैं। इसी से घर का खर्च चलता है। पुलिस का कहना है कि दिनेश और संजीव कभी कभार मजदूरी करते थे और इसी से घर का खर्च चलता था। तुलसा का खाना भी अक्सर प्रकाश नगर चौराहे पर रहने वाली बेटी के घर से ही आता था। पुलिस ने संजीव के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि तुलसा देवी की तहरीर पर उनके बड़े बेटे दिनेश सैनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी दिनेश को पकड़कर रस्सी से बांध लिया। इसके बाद उसे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed