फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In a few years, the lawyer bought property worth crores.

Moradabad News: कुछ सालों में अधिवक्ता ने खरीदी करोड़ों की संपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
In a few years, the lawyer bought property worth crores.
मुरादाबाद। बीमा की रकम हड़पने के लिए बेटे की हत्या करने के आरोपी बाबूराम शर्मा के साथी अधिवक्ता आदेश कुमार ने कुछ सालों में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। यह संपत्ति खरीदने के लिए उसके पास रुपये कहां आए। उसकी गिरफ्तारी के बाद सामने आएगा। माना जा रहा है कि इस तरह के कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

16 नवंबर की रात कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतपुर स्थित खेत में बहजोई थानाक्षेत्र के नई बस्ती दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिकेत शर्मा का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद भी पिता इसे हादसा बताता रहा। पुलिस ने बुधवार की रात अनिकेत के पिता बाबूराम शर्मा को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसने अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रतनपुर निवासी अपने साथी अधिवक्ता आदेश कुमार से संपर्क किया और बेटे के नाम बीमा करा दिया था। अधिवक्ता ने 2.10 करोड़ बीमा पाॅलिसी कराई लेकिन बाबूराम को सिर्फ 25 लाख की बताई। बाबूराम ने बाबूराम की रकम हड़पने के लिए अधिवक्ता की मदद से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के नटियाखेड़ा निवासी असलम उर्फ सुल्तान को साढ़े तीन लाख रुपये में सुपारी दे दी थी असलम ने साथी तहब्बुर मैवाती और रामपुर के शाहबाद रुस्तमपुर निवासी साजिद के साथ मिलकर अनिकेत के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बाबूराम शर्मा, साजिद, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मैवाती जेल भेजे हैं लेकिन अब तक आदेश कुमार पुलिस के हाथ नहीं आया है। बताया जा रहा है कि आदेश कुमार ने अमरोहा, मुरादाबाद और संभल में कुछ सालों में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि उसने और कितने लोगों के बीमा करा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed