फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IMD prediction cold waves and fog in 20 and 21 january in moradabad

मौसम : 20 और 21 जनवरी को सर्द हवा चलने की संभावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
IMD prediction cold waves and fog in 20 and 21 january in moradabad
मुरादाबाद। तीन दिन से घने कोहरे और गलन से परेशन शहरवासियों को अगले दो दिन सर्द हवा से जूझना पड़ेगा। 20 और 21 जनवरी को इससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद तीन दिन कोहरे का सामना करना पड़ेगा। हालांकि मंगलवार सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में धूप खिलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि आने वाले दिनों में अभी सर्दी में कमी आने वाली नहीं है। मंगलवार सुबह आसमान में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में कोहरा छट जाएगा और धूप खिलने की संभावना है। इसके बाद 20 और 21 जनवरी को सर्द हवा चलेगी। इससे दिन का तापमान 18 और 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। रात का तापमान 8 और 9 डिग्री रहेगा। हालांकि पिछले दिनों रहे तापमान के मुकाबले ये अधिक है, लेकिन कोहरे के साथ सर्द हवा के चलने से गलन बढ़ेगी जो परेशान करेगी। इसके बाद तीन दिनों तक फिर कोहरा छाने के आसार हैं। इस दौरान रात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। कोहरे के दौरान 22 से 24 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा। सोमवार को भी सुबह घना कोहरा रहा। दिन भर बादल छाए रहे। शाम से फिर सर्द हवा के कारण गलन बढ़ने लगी। शाम को सात बजे के बाद वातावरण में हल्का कोहरा छाने लगा था। देर रात घना कोहरा छा गया। 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed