फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Imam did not conduct funeral prayers for farmer in Moradabad claiming to be BJP supporter FIR lodged against f

'वो सपा के दबंग लोग हैं': भाजपा समर्थक बताकर इमाम ने नहीं पढ़ाई किसान के जनाजे की नमाज, पांच पर एफआईआर दर्ज

Fri, 02 Aug 2024 09:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

किसान अलीदाद खान के बेटे दिलनवाज खान ने भावुक होकर मीडिया को बताया कि उनके पिता भाजपा समर्थक रहे और भाजपा को ही वोट देते थे इसलिए उनके परिवार को आरोपी पक्ष के लोग गैर इस्लामिक ही मानते हैं। 

विज्ञापन
Imam did not conduct funeral prayers for farmer in Moradabad claiming to be BJP supporter FIR lodged against f
भाजपा समर्थक बताकर इमाम ने नहीं पढ़ाई किसान के जनाजे की नमाज - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित कुंदरकी की स्टेशन वाली मस्जिद के इमाम ने हार्टअटैक से जान गंवाने वाले किसान अलीदाद खान (75) को भाजपा समर्थक बताकर उनके जनाजे की नमाज पढ़ाने से इनकार कर दिया। किसान के बेटे की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। इस मामले में इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद और मस्जिद की कमेटी से जुड़े नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Imam did not conduct funeral prayers for farmer in Moradabad claiming to be BJP supporter FIR lodged against f
23 जुलाई को अलीदाद खान का हुआ था हार्टअटैक से निधन - फोटो : अमर उजाला

मामला कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान का है। यहां के रहने वाले किसान दिलनवाज खान ने बताया कि 23 जुलाई को उनके पिता अलीदाद खान की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। जिनके जनाजे की नमाज पढ़ाने के लिए स्टेशन वाली मस्जिद के पेश इमाम को वह बुलाने गए। दिलनवाज के मुताबिक, इमाम ने उनसे कहा कि उनके पिता भाजपा समर्थक हैं, उनका परिवार भाजपा को वोट देता है, हम तुम्हारे किसी काम में नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Imam did not conduct funeral prayers for farmer in Moradabad claiming to be BJP supporter FIR lodged against f
एसडीएम ने मौके पर की जांच - फोटो : अमर उजाला

दिलनवाज का कहना है कि मजिस्द की कमेटी से जुड़े नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के पति असलम खां, शमीम खां, शराफत खां और मतीन खां निवासी मोहल्ला कायस्थान के कहने पर ही इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद निवासी स्टेशन वाली मस्जिद ने जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई। आरोपियों ने भाजपा को वोट देने पर झूठे मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी। दिलनवाज का कहना है कि आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। कस्बे में उसका परिवार अब अकेला है। उसकी तीन बहनें, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं जिससे परिवार समेत उसको जान का खतरा है क्योंकि यह लोग समाजवादी पार्टी के दबंग लोग हैं।

विज्ञापन

रिश्तेदार ने पढ़ाई थी किसान के जनाजे की नमाज
स्टेशन वाली मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद ने जब किसान अलीदाद खान के जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई तो उनके बेटे दिलनवाज खान के साले ने जनाजे की नमाज पढ़ाई जिसके बाद शव को कब्रिस्तान में दफन किया गया।

भाजपा को वोट देने पर हमें माना जा रहा है गैर इस्लामिक
किसान अलीदाद खान के बेटे दिलनवाज खान ने भावुक होकर मीडिया को बताया कि उनके पिता भाजपा समर्थक रहे और भाजपा को ही वोट देते थे इसलिए उनके परिवार को आरोपी पक्ष के लोग गैर इस्लामिक ही मानते हैं। उन्हें समाज से अलग करने का प्रयास किया जा रहा है।

धर्म के खिलाफ बयान करते थे अलीदाद : मुफ्ती राशिद
स्टेशन वाली मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद राशिद ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसान अलीदाद धर्म के खिलाफ बयान करते थे इसलिए वह उनके दफीने में शरीक नहीं हुए। रहा जनाजे की नमाज पढ़ाने का सवाल तो उनके रिश्तेदार ने जनाजे की नमाज पढ़ाई है जिसका पहला हक होता है। इमाम ने कहा उनका राजनीति से कोई वास्ता नहीं है जिसका सहारा लेकर किसान का बेटा अपना पक्ष भारी करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed