फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IMA local stat and central body formed in moradabad

IMA Election : डा. गोपेश आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष, डा. भगतराम अक्तूबर में संभालेंगे दायित्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
IMA local stat and central body formed in moradabad
मुरादाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कार्यकारिणी का बुधवार को आपसी सहमति से चुनाव हो गया। कार्यकारिणी में आगामी वर्ष के लिए डा. गोपेश मेहरोत्रा को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी 25 पदाधिकारी और 15 सदस्य समेत स्टेट और सेंट्रल काउंसिल सदस्य के रूप में 63 लोग नामित किए गए। इसी साल पहली अक्टूबर से डा. भगतराम आईएमए की कमान संभालेंगे और उनके नेतृत्व में चयनित कार्यकारिणी कार्य करेगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डा. संजीव सिंघल के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें सहायक चुनाव अधिकारी डा. एके गोयल और डा. अशोक बजाज रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. सिंघल ने बताया कि नौ अगस्त को चुनाव की घोषणा के साथ कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यों और आगामी वर्ष के अध्यक्ष के लिए नामांकन मांगे गए थे। 25 अगस्त तक अलग अलग पदों के लिए नामांकन हुए और 23 अगस्त की सुबह नौ बजे तक नाम वापसी थी। कोरोनाकाल होने के चलते चुनाव की प्रक्रिया आपसी सहमति से हो गई। कार्यकारिणी पदाधिकारियों के लिए एक से अधिक नामांकन नहीं हुए, लिहाजा जिस पद के लिए नामांकन हुए थे, उन्हीं की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी वर्ष के लिए डा. गोपेश मेहरोत्रा को अध्यक्ष चुना गया। डा. भगतराम पिछले साल ही इस साल के लिए अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। एक अक्तूबर को नई कार्यकारिणी के साथ शपथ लेंगे। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के लिए डा. गौरव कुमार, डा. रवि गांगल, डा. अनिल कुमार सिंह नामित हुए। सचिव के लिए डा. प्रीति गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए डा. जितेंद्र शर्मा, बिल्डिंग कमेटी चेयरमैन डा. नितिन बत्रा, समन्वयक डा. अशोक बजाज, फाइनेंस कमेटी चेयरमैन डा. सुधीर, ब्लड बैंक चेयरमैन डा. जगमोहन महाजन, ब्लड बैंक समन्वयक डा. राजेश कुमार सिंह, ब्लड बैंक कोषाध्यक्ष डा. कुमकुम मेहरोत्रा, संयुक्त सचिव के डा. श्रुति खन्ना, डा. आशीष पुरी और डा. सुदीप कौर, सहायक सचिव डा. लीना चौहान, डा. इरम परवीन, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए डा. तेज सिंह, वैज्ञानिक सचिव डा. विजय अग्रवाल, खेल एवं सांस्कृतिक सचिव डा. सीमा, मीडिया सचिव डा. कार्तिकेय गुप्ता, कार्यक्रम सचिव डा. अरुण चुघ, सहायक निदेशक डा. मधुलिका बत्रा, सहायक सचिव डा. पीके जैन, चेयरमैन एएमएस डा. एएस कोठीवाल और सचिव एएमएस डा. स्मिता अग्रवाल चुने गए। कार्यकारिणी में 15 सदस्य चुने गए। स्टेट काउंसिल में 11 स्थायी और 2 वैकल्पिक सदस्य चुने गए। सेंट्रल कार्यकारिणी के लिए छह स्थायी और दो वैकल्पिक सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed