फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IMA gets a female president; Dr. Seema Middha elected unopposed.

Moradabad News: आईएमए को मिलीं महिला अध्यक्ष, डॉ. सीमा मिड्ढा निर्विरोध निर्वाचित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
IMA gets a female president; Dr. Seema Middha elected unopposed.
मुरादाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का बृहस्पतिवार को निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें डॉ. सीमा मिड्ढा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 2026-27 तक रहेगा।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार सिंह का कहना है कि नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए 25 अगस्त को नामांकन की आखिरी तारीख थी। 26 अगस्त को नामांकन वापस लेने की तारीख थी। सभी पदों के लिए एक-एक ही आवेदन आया था। 30 अगस्त को मतदान का दिन था लेकिन दूसरा आवेदन नहीं होने की वजह से चुनाव कराने की स्थिति नहीं बनी और शनिवार को चयनित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 30 अगस्त को है। एक अक्तूबर को अध्यक्ष पद का कार्यभार पिछले वर्ष प्रेसीडेंट इलेक्ट निर्वाचित हुए डॉ. अनंत राणा संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर आईएमए से करीब 600 चिकित्सक जुड़े हैं। वहीं, कार्यकारिणी में लगभग 70 चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन


यह हैं प्रमुख पदाधिकारी
प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. सीमा मिड्ढा, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण चुग, डॉ. निधि ठाकुर, डॉ. सुनील गुप्ता, सचिव डॉ. दिशांतर गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग दुबे, संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. शरद गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. सुनील कुमार, डॉ. लीना चौहान, डॉ. अनुराग अग्रवाल, सहायक सचिव डॉ. कुमार गौरव गुप्ता, डॉ. रघु प्रकाश हैं। इसके अलावा साइंटिफिक सचिव डॉ. विजय अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव डॉ. अर्चना अग्रवाल, खेल सचिव डॉ. मोनिस जलीज, मीडिया एवं पुस्तकालय सचिव डॉ. स्मिता अग्रवाल आदि के नामों की घोषणा की गई। कोषाध्यक्ष डॉ. अनुराग दुबे ने बताया कि संस्था की ओर से अपने समाज को अच्छी से अच्छी सुविधाएं देने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के अलावा नौ अन्य महिलाएं भी कार्यकारिणी में
डॉ. सीमा मिड्ढा के रूप में दो साल बाद आईएमए का अध्यक्ष पद महिला को मिला है। इस बार की कार्यकारिणी में डॉ. सीमा के अलावा डॉ. निधि ठाकुर, डॉ. लीना चौहान, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. स्मिता अग्रवाल, डॉ. क्षति राणा, डॉ. प्रियल गुप्ता, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. बबीता गुप्ता, डॉ. पूनम सिंह शामिल हैं।


वर्जन...
संगठन में सभी चिकित्सक एक-दूसरे पर भरोसा कर वरिष्ठों का सम्मान करते हैं तो यह बहुत सकारात्मक पहल है। यह संस्था की एकता को प्रदर्शित करता है और सबके विचार एक रहते हैं।
डॉ. राजेश कुमार सिंह, मुख्य चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed