फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illegal slauter house found

गन्ने के खेत में चल रहा था अवैध स्लाटर हाउस, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
illegal slauter house found
पाकबड़ा। रतनपुर कलां गांव के गन्ने खेतों में शनिवार की रात गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस चौकी के बाहर धरना दे दिया। आशंका जताई कि खेत में अवैध स्लॉटर हाउस चल रहा था। पाकबड़ा पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी राजीव ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम को साढ़े चार बजे उसे सूचना मिली कि गांव से फतेहपुर को जाने वाले रास्ते की तरफ जंगल में विनोद के गन्ने के खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवशेष को लेकर हो हल्ला शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शांत किया।
विज्ञापन

बताया गया कि गोवंशीय पशुओं के अवशेष को गड्ढा खोदकर दबाया गया था। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बजरंग दल के कार्यकर्ता राजीव सिंह ने बताया कि खेत में गांव का रहने वाला व्यक्ति बटाईदार के तौर पर काम करता है। ट्यूबवेल की कोठरी में बटाईदार का बेटा रिजवान रहता है। आशंका है कि बेटे को इसके बारे में जानकारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बजरंग दल से जुडे़ राजीव, हर्ष सिंह, मनोज ठाकुर, राहुल सिंह, कुलदीप सिंह, दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed