{"_id":"60ca6a318ebc3e2d596d2e23","slug":"illegal-recovery-game-in-wheat-storage-in-moradabad-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के भंडारण में अवैध वसूली का खेल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के भंडारण में अवैध वसूली का खेल, वीडियो वायरल
Thu, 17 Jun 2021 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:46 AM IST
सार
- ठेकेदार के प्रतिनिधि ने वीडियो वायरल कर गोदाम में गेहूं उतारने के नाम पर वसूली के आरोप लगाए
- एडीएम को वीडियो भेजकर की शिकायत, एडीएम ने जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोदाम पर गेहूं की गुणवत्ता की जांच के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। क्रय केंद्रों से गेहूं उठान करने वाले ठेकेदार के प्रतिनिधि ने एडीएम को वीडियो भेजकर की शिकायत की है। वीडियो वायरल कर गोदामों पर गुणवत्ता की जांच और गाड़ी से गेहूं उतारने के नाम पर वसूली के आरोप लगाए गए हैं। एडीएम ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार नवनीत धारीवाल के प्रतिनिधि ने वीडियो जारी की है, इसमें कुछ लोग बैठे नजर आ रहे हैं और उसके द्वारा किसी व्यक्ति को कुछ रुपये दिए जा रहे हैं। इस वीडियो को उसने वायरल किया है। उसका आरोप है कि जब वह लोग केंद्रों से गेहूं भरकर संबंधित गोदाम पर उतारने जाते हैं तो वहां पर गेहूं उतारने, गेहूं की गुणवत्ता चेक कर पास करने और अधिकारियों के नाम पर कुल मिलाकर 20 रुपये प्रति क्विंटल वसूले जाते हैं।
विज्ञापन
जो भी ठेकेदार वहां ये रकम नहीं देता उसकी गाड़ी नहीं उतारी जाती और परेशान किया जाता है। उसने दावा किया कि उसने इस संबंध में वीडियो बनवाकर अधिकारियों को भी भेजी है।
विज्ञापन
हर काम के दाम हैं फिक्स
इन दिनों क्षेत्र के रतनपुर कलां, हुसैनपुर, पतेई खालसा आदि गांवों में गेहूं भंडारण का काम चल रहा है। वीडियो वायरल करने वाले ने आरोप लगाया है कि गोदामों पर लगातार अवैध वसूली की जा रही है। आरोप लगाया कि गाड़ी उतराई का आठ रुपये प्रति क्विंटल लेबर चार्ज लिया जाता है। क्वालिटी चेक के नाम पर दो रुपये प्रति क्विंटल और एफसीआई के अधिकारी के नजराने के नाम पर दस रुपये प्रति क्विंटल की वसूली करते हैं।
इस मामले की शिकायत एडीएम फाइनेंस और जिला खरीद अधिकारी से भी की गई है। इधर रतनपुर कलां गांव स्थित गोदाम के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है, वह जानकारी कर इस मामले में कार्रवाई करेंगे।
मुझे वीडियो मिली है, लेकिन इसमें कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ के माध्यम से जांच कराई जाएगी। हर बिंदु पर जांच होगी।
- सुरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन
एडीएम ने उन्हें वीडियो भेजी है। इस संबंध में उनके द्वारा गुरुवार को लिखित रूप से जांच के आदेश दिए जाएंगे। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी। जिस व्यक्ति द्वारा वीडियो भेजी गई है वह ठेकेदार भी नहीं है, ठेकेदार का प्रतिनिधि है। वीडियो में प्रथम दृष्टया कुछ स्पष्ट भी नहीं हो रहा है। ये वीडियो किस गोदाम की है और उसमें रुपये लेता नजर आ रहा व्यक्ति भी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही सब स्पष्ट होगा।
- मनोज कुमार, डिप्टी आरएमओ खाद्य विभाग