{"_id":"687e9d4f433f7923f807d9e1","slug":"illegal-occupation-of-cemetery-land-bsp-delegation-met-dm-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-691539-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा, डीएम से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा, डीएम से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
मुरादाबाद। बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम से मुलाकात की। बसपा नेताओं ने बताया कि ग्राम गझेड़ा आलम मौजा घोटो की मढै़या में कब्रिस्तान है। आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। यहां अपने कृषि यंत्र खड़ा कर दिए गए हैं। कब्रिस्तान में आम रास्ता बना लिया है। शिकायत करने पर एसडीएम ने मौके पर पैमाइश कराकर गेट को हटवा दिया था और दीवार भी बंद करा दिया था। एसडीएम के तबादले के बाद फिर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया। डीएम ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रभारी शिवशंकर सागर, अमर सिंह, सतपाल कश्यप, विक्रम सिंह, ऋषिपाल सिंह, चंद्रपाल सैनी, अरुण कुमार रिंटू, राजेश सागर, खुर्शीद मलिक, अमीर, इरफान आदि मौजूद रहे।