फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal arms factory running in the ruined school building

Moradabad News: स्कूल के खंडहर भवन में चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी, लोकसभा चुनाव में खपाने की थी तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory running in the ruined school building
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र में बंद पड़े स्कूल के खंडहर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही थी। मंगलवार को पुलिस ने मारा मारकर यहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से सात तमंचे तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए तमंचे बना रहा था।
एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कांठ थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कांठ-अमरोहा मार्ग स्थित अपना धर्मकांटा के सामने बंद स्कूल के पुराने खंडहर में अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी चल रही है। इसकी जानकारी मिलने पर कांठ थाने के प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह और चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ स्कूल के खंडहर में छापा मार दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कांठ के मोहल्ला चौधरियान कस्बा उमरी कलां निवासी अनीस को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से सात तमंचे, एक कारतूस, दो कारतूस खोखे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य केस दर्ज हैं। आरोपी ने अनीस पुलिस पूछताछ में बताया है कि लोकसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव में तमंचों की मांग बढ़ जाती है। लोग इनकी मांग करते हैं। लोगों को तमंचे बेचकर उसे अच्छी खासी कीमत मिल जाती है, इसलिए वह लोगों की मांग के अनुसार तमंचे उन्हें तमंचे देता है। जिससे वह अधिक आर्थिक लाभ कमा लेता है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इससे पहले मूंढापांडे और भोजपुर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरियां पकड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन





अनीस पर पहले से दर्ज हैं चार अपराधिक मुकदमे

कांठ। तमंचे बनाने की अवैध फैक्टरी चलाते पकड़े गए अनीस पर पहले से चार अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2014 में अनीस पर छजलैट थाने में धारा 376 पॉक्सो एक्ट का पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद वर्ष 2020 में उस पर बिजनौर के स्योहारा थाने में पशु क्रुरता, धारा 4/25 और 2/3 गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed