{"_id":"601eff8e8ebc3e742775263f","slug":"ifsc-and-micr-code-change-from-first-april-city-news-mbd3787060157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकों के आईएफएससी और एमआईसीआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से बदल जाएंगे बैंकों के आईएफएससी और एमआईसीआर कोड
विज्ञापन
मुरादाबाद। दूसरे बैंकों में समाहित हुए बैंकों में अब रिकार्ड एवं साफ्टवेयर परिवर्तन का काम शुरू हो गया है। खास तौर पर एक अप्रैल से इन बैंकों में आईएफएससी और एमआईसीआर कोड बदल जाएगा। ऐसे में खाताधारकों को शाखाओं में जाकर संपर्क करना होगा।
साल 2020 में छह बैंकों का चार बैंकों में विलय हो गया था। इन बैंकों का आईएफएससी और एमआईसीआर कोड अब बदला जा रहा है। एक अप्रैल से नया कोड ही काम करेगा। अगर आपको अपने खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने करने है तो पुराना कोड काम नहीं करेगा। आपको उसके लिए बैंकों में जाकर नया कोड लेना होगा। अगर आपने यह काम समय से पहले कर लिया तो आपको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुरादाबाद की बात करें तो यहां विलय हुए छह बैंकों की 48 शखाएं हैं जिनमें तीन लाख से ज्यादा खाताधारक हैं।
ये बैंक हुए है विलय
सिंडीकेट बैंक का केनरा बैंक में, इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में, आंध्रा बैंक और कारपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का पंजाब नेशनल बैंक में विलय हुआ है।
विज्ञापन
सरकार ने बीते साल छह बैंकों का चार बैंकों में विलय कर दिया था। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार जिन बैंकाें का विलय हो गया था। उनके आईएफएससी और एमआईसीआर कोड बदल जाएंगे। पुराने कोड 1 अप्रैल के बाद काम नहीं करेंगे। ग्राहक 31 मार्च से पहले बैंकों में जाकर अपना कोड बदलवा लें। -अतुल बंसल अग्रणी जिला प्रबंधक