Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   "If you want blood, pay 26,000... the middleman sent a QR code."

Moradabad News: खून चाहिए तो 26 हजार दो... दलाल ने भेज दिया क्यू आर कोड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
"If you want blood, pay 26,000... the middleman sent a QR code."
मुरादाबाद। जरूरतमंद मरीज को खून की एक-एक बूंद के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं खून के इंतजाम के नाम पर कुछ लोग मोटी रकम वसूलने में जुटे हैं। मुरादाबाद में लाल खून के काले कारोबार की पड़ताल में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मरीज को खून की जरूरत है, अस्पताल में भर्ती है और परिजन परेशान हैं... इतनी जानकारी मिलते ही दलाल मदद के लिए ही नहीं, कीमत बताने के लिए तैयार हो गया। दो यूनिट पीआरबीसी और चार यूनिट प्लाज्मा के लिए 26 हजार रुपये मांगे। रकम बताने के बाद भुगतान के लिए यूपीआई क्यूआर कोड भी भेज दिया।
विज्ञापन




पढ़िए, मरीज बनकर संपर्क करने पर दलाल से हुई बातचीत के अंश



पत्रकार : भाई, हमारे मरीज को खून की जरूरत है। अस्पताल में भर्ती है। मदद कर सकते हो?
दलाल : कौन सा ब्लड ग्रुप चाहिए?
पत्रकार : बी पॉजिटिव। पीआरबीसी चाहिए और प्लाज्मा भी।
दलाल : व्हाट्सएप कॉल करो।
पत्रकार : भाई, बहुत परेशानी है। यहीं बता दो कि इंतजाम हो पाएगा या नहीं?
दलाल : व्हाट्सएप कॉल करो।
पत्रकार : इस समय मरीज को जरूरत है। दो यूनिट पीआरबीसी और चार यूनिट प्लाज्मा चाहिए।
दलाल : ठीक है।
पत्रकार : पैसे कितने देने होंगे?
दलाल : 26 हजार रुपये।
पत्रकार : ठीक है, कैसे पेमेंट करना होगा?
इसके बाद दलाल ने यूपीआई क्यूआर कोड भेज दिया। उसने यह भी बताया कि उसके लड़के अस्पताल पहुंचकर पीआरबीसी और प्लाज्मा दे देंगे। हालांकि, आगे और जानकारी मांगने पर उसे बातचीत पर संदेह होने लगा। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन




30 अक्तूबर को ब्लड बैंक में डीआई ने किया था मुआयना
एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक का 30 अक्तूबर को ड्रग इंस्पेक्टर ने भी निरीक्षण किया था। हालांकि, उस दौरान कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई थी। अब डीएलए की जांच में 17 बिंदुओं पर कमियां मिलने से पहले निरीक्षण पर भी सवाल उठ रहे हैं। डीएलए पूरन चंद का कहना है कि 30 अक्तूबर के निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार है। रिपोर्ट में दर्ज बिंदुओं का भी परीक्षण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून की खरीद-फरोख्त पर तीन से पांच साल तक की जेल

देश में राष्ट्रीय रक्त नीति के तहत रक्त की खरीद-फरोख्त प्रतिबंधित है। रक्तदान स्वैच्छिक और बिना आर्थिक लाभ के होना चाहिए। अधिकृत ब्लड सेंटर मरीजों से निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क ले सकते हैं, लेकिन यह रक्त की कीमत नहीं होती। बिना लाइसेंस रक्त केंद्र चलाने या रक्त घटकों का अवैध वितरण करने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत तीन से पांच साल तक की कैद और कम से कम एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है।



वर्जन

गोरखपुर का मामला संज्ञान में आने के बाद औषधि विभाग के साथ मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है। खून की अवैध खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ब्लड बैंकों से रक्त लेने वाले लोगों के नंबर पर रैंडम कॉल कर यह भी जांचा जाएगा कि उनसे निर्धारित शुल्क के अलावा कोई रकम तो नहीं ली गई।
- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed