फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If the government ambulance refused, the porter became the helper of the cancer patient

सरकारी एंबुलेंस ने किया इनकार तो कुल बना कैंसर मरीज का मददगार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
If the government ambulance refused, the porter became the helper of the cancer patient
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज को ठेले पर ले जाता कुली। रेलवे का कहना है क? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कैंसर से पीड़ित मरीज को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से संभल के लहरा कमंडल गांव तक ले जाने से एंबुलेंस चालक ने इनकार कर दिया। यही नहीं बीकानेर (राजस्थान) से दवा लेकर लौटे कैंसर पीड़ित को स्टेशन पर स्ट्रेचर भी नहीं मिला। हालात से टूटे मरीज और तीमारदारों के लिए सहारा बने प्रमोद कुमार, जो रेलवे कुली की भूमिका में काम करते हैं। प्रमोद ने सामान ढोने वाले ठेले पर लिटाकर कैंसर पीड़ित को ऑटो तक पहुंचाया। ऑटो से टैक्सी स्टैंड लाने के बाद परिजन उन्हें टैक्सी बुक करके गांव तक ले जा सके।
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित श्याम कुमार संभल के लहरा कमंडल गांव के रहने वाले हैं। श्याम कुमार के मामा महेंद्र कुमार ने बताया कि कैंसर की चपेट में आने के बाद परिवार के लोग कुछ माह पहले इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले गए थे। वहां डॉक्टरों के इनकार के बाद राजस्थान में बीकानेर ले गए। वहां से उनका इलाज चल रहा है। इलाज के लिए हर महीने बीकानेर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीकानेर से दवा लेकर ही वह गुरुवार को लौटे थे। दिल्ली से अवध एक्सप्रेस से सुबह करीब 11 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। मुरादाबाद से गांव तक जाने के लिए 108 नंबर फोन पर उपलब्ध होने वाली एंबुलेंस सेवा के लिए रिंग किया। एंबुलेंस चालक ने कैंसर मरीज को गांव तक ले जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टैक्सी से उन्हें ले जाने का इरादा बनाया लेकिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बाहर तक लाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। मरीज की पत्नी रश्मि ने बताया कि उनकी परेशानी देख कर प्रमोद कुमार नामक कुली ने सामान ले जाने वाला ठेला आगे कर दिया। मरीज के साथ मौजूद गद्दा-तकिया ठेले पर बिस्तर की तरह लगाया और प्लेटफॉर्म से लेकर ऑटो तक बिना कोई पैसा लिए पहुंचाया। बाद में टैक्सी से गांव तक का सफर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटनाक्रम के गवाह बने लोग जहां प्रमोद कुमार की भूमिका की सराहना करते रहे, वहीं सरकारी एंबुलेंस सेवा और रेलवे के सिस्टम पर सवाल उठाते रहे। वहीं, स्टेशन अधीक्षक अवध अस्थाना का कहना है कि स्टेशन पर पहियों वाला स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होता है। उठाकर ले जाने वाला स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध रहती है लेकिन उनसे किसी ने इसकी मांग नहीं की। कुली ने भी उन्हें या अन्य स्टाफ को सूचना न देकर खुद सेवक की भूमिका निभा दी।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed