फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If the drain gets choked with cow dung then the dairy operators will be fined

Moradabad News: गोबर से चोक हुआ नाला तो डेयरी संचालकों पर लगेगा जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
If the drain gets choked with cow dung then the dairy operators will be fined
मुरादाबाद। नगर निगम ने बरसात से पहले सभी डेयरी संचालकों पर सख्ती शुरू कर दी है। डेयरी संचालकों ने अगर नाले या नालियों में गोबर या अन्य चीजों को बहाया तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

तीन बार नियमों का उल्लंघन करने पर डेयरी को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी डेयरी संचालकों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। शहर में छोटी-बड़ी करीब 300 डेयरियां हैं।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों का कहना है कि डेयरी संचालक नालियों में गोबर व अन्य चीजें बहा देते हैं, जिससे नाले चोक हो जाते हैं और बरसात में यह बड़ी गंभीर समस्या बन जाते हैं। स्थानीय लोगों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में गोबर की वजह से दुर्गंध भी पूरे क्षेत्र में फैल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्या सबसे अधिक मझोला और मऊ में सामने आती है, जहां बड़ी संख्या में पशुपालन का कार्य किया जाता है।
निगम ने इन डेयरी संचालकों को चेताते हुए कहा है कि अगर वह नाले में गोबर या अन्य गंदगी बहाते हुए पाए जाएंगे तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। पहली बार पकड़े जाने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। दूसरी बार में बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। तीसरी बार ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर डेयरी को सील कर दिया जाएगा। सील तोड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि नाले में गोबर बहाने से नाला चोक हो जाता है। बरसात के दिनों में यह बड़ी समस्या का सबब बनता है। डेयरी संचालकों पर सख्ती की जाएगी ताकि वह ऐसा न करें। इसलिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed