फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If I come with a recommendation, I will put you in jail

Moradabad News: चौकी में सिफारिश लेकर आया तो उठाकर हवालात में बंद कर दूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
If I come with a recommendation, I will put you in jail
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

अगवानपुर पुलिस चौकी में एक व्यक्ति की सिफारिश में गए व्यापारी को सिपाही ने जमकर हड़काया। सिपाही ने उसे धमकाया हुए लहजे में कहा कि दोबारा सिफारिश लेकर आया तो हवालात में डाल दूंगा। पीड़ित व्यापारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सिपाही की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बे के रहने वाले व्यापारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति का कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा भी दर्ज है। केस की विवेचना चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार कर रहे हैं। इंचार्ज ने पीड़ित को चौकी में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। व्यापारी हमदर्दी में उसके साथ पुलिस चौकी में चला गया। वह चौकी के कार्यालय में जाकर बैठ गए।उन्होंने कार्यालय में मौजूद सिपाही से चौकी इंचार्ज द्वार बुलाने की बात कहीं।आरोप है कि सिपाही सुनकर ही भड़क गया।सिपाही बोला इन्होंने चौकी नहीं देखी जो तुम साथ आए हो आप अपनी दुकान संभालो और 100 रुपये के बल्ब के दो सौ करो। व्यापारी ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि चौकी में किसी के साथ में आना गुनाह है। तब सिपाही अक्रोशित हो गया। सिपाही ने व्यापारी से अभद्रता करते हुए आगे से किसी की भी सिफारिश में चौकी में आने पर हवालात में बंद करने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed