{"_id":"60f9d8df8ebc3e586b74a24d","slug":"if-haridwar-reached-to-collect-ganga-water-then-it-would-have-to-stay-for-fourteen-days-in-city-news-mbd396663536","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाजल लेने पहुंचे हरिद्वार तो चौदह दिन रहना होगा क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाजल लेने पहुंचे हरिद्वार तो चौदह दिन रहना होगा क्वारंटीन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के महीने में गंगाजल लेने हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को चौदह दिन के लिए वहीं पर क्वारंटीन रहना होगा। साथ ही उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा किसी और कार्य से हरिद्वार जाने वाले लोगों को 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके बाद ही हरिद्वार में प्रवेश दिया जाएगा।
कांवड़ यात्रा स्थगित करने के आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। सरकार की एसओपी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड जीआरपी कर्मी गुरुवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को इस विषय में जागरूक किया। उत्तराखंड राजकीय रेलवे पुलिस से आए हेड कांस्टेबल दलेर सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार और जयपाल सैनी ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जागरूकता से संबंधित पोस्टर चस्पा किए। गौरतलब है कि हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य है। वहीं, रेल टिकट बुक कराने के बाद प्रत्येक यात्री के मोबाइल नंबर पर रेलवे की ओर से जागरूकता संदेश भेजा जाएगा। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी यात्रियों को दिखाई देगी।
यात्रियों के मोबाइल पर संदेश भेजने के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जो भी यात्री रेल टिकट बुक कराएगा उसे संदेश के माध्यम से यह अवगत कराया जाएगा कि हरिद्वार जाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य है। इसके अलावा कांवड़ के उद्देश्य से जाने वाले यात्रियों को चौदह दिन हरिद्वार में ही क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन
- गौरव दीक्षित, डीसीएम