फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If death occurs at a quack's place, MOIC will be held accountable

Moradabad News: झोलाछाप के यहां हुई मौत तो नपेंगे एमओआईसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
If death occurs at a quack's place, MOIC will be held accountable
मुरादाबाद। जिले में झोलाछाप के अस्पतालों में मरीजों की जान जा रही है। अपंजीकृत अस्पताल कहां चल रहे हैं, यह बात क्षेत्र की जनता को पता है लेकिन विभाग के जिम्मेदारों को नहीं। यह स्थिति बहुत खराब है। अब यदि झोलाछाप के अस्पतालों में मरीजों की मौत का मामला सामने आया तो आशा वर्कर से एमओआईसी तक सबके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह फटकार डीएम अनुज सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लगाई।
उन्होंने पाकबड़ा के मानसी नर्सिंग होम मामले में नाराजगी जताई। सीएमओ को निर्देश दिए कि झोलाछाप अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें। जहां विभागीय कर्मियों की संलिप्तता पाई जाए, उन्हें भी दंड दिया जाए। इस पर सीएमओ ने बताया कि पाकबड़ा प्रकरण में कमेटी गठित कर दी गई है। जल्द ही तीन सदस्यीय टीम इस मामले में जांच शुरू कर देगी। डीएम ने महिला अस्पताल में बने रैन बसेरों की स्थिति पर नाराजगी जताई। कहा कि रैन बसेरों में इंतजाम ठीक नहीं हैं। इन पर ताला लटका रहता है। ई-कवच पोर्टल पर आभा आईडी बनाने में डींगरपुर, ठाकुरद्वारा एवं मुरादाबाद शहर की स्थिति खराब पाई गई।
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में बच्चों की आंखों की जांच करवाकर चश्मा दिलवाने के निर्देश दिए। जिले के सरकारी अस्पतालों में कम ओपीडी करने वाले डाक्टरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जननी सुरक्षा योजना, आशा भुगतान, ई-कवच पोर्टल पर आभा आईडी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता, सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, एसीएमओ डॉ. भारत भूषण, डीटीओ डॉ. एनके कुरैचया, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, बीएसए विमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed