फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   I will marry only my lover otherwise I will die girl has camped at lover house three days

UP: 'मैं अपने प्रेमी से ही शादी करूंगी, नहीं तो जान दे दूंगी...' तीन दिन से युवती ने डाल रखा है लवर के घर डेरा

Tue, 20 Jun 2023 01:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Jun 2023 01:21 PM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद में तीसरे दिन भी युवती ने प्रेमी के घर डेरा डाल रखा है। युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है। प्रेमी भी घर नहीं आया है। युवक का किसी और लड़की के साथ रिश्ता तय हो गया है। 

विज्ञापन
I will marry only my lover otherwise I will die girl has camped at lover house three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी में तीसरे दिन यानि सोमवार को भी युवती प्रेमी के घर में डेरा डाले हुए है। युवती प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी है और शादी न होने पर जान देने की बात कह रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का गांव में प्रेमी युगल की तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताते है कि युवक का क्षेत्र के ही दूसरे गांव की युवती से रिश्ता तय हो गया था। 
विज्ञापन


जब युवती इसकी जानकारी हुई तो वह शनिवार सुबह आठ बजे गांव में ही अपने प्रेमी युवक के घर पर पहुंच गई। युवती बोली कि मैं अपने प्रेमी से ही शादी करूंगी, नहीं तो जान दे दूंगी। वहीं तीन दिन से युवक भी अपने घर पर नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते है कि गमजदा युवती सही तरीके से खाना भी नहीं खा रही है। युवती के पिता ने कुंदरकी पुलिस को तहरीर भी दी है, लेकिन पुलिस भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उधर प्रेम-प्रसंग का यह मामला ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed