फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   I will get you killed...husband had threatened me three days ago

Moradabad News: तेरा कत्ल कराकर रहूंगा...तीन दिन पहले ही पति ने दी थी धमकी

Fri, 13 Jun 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
I will get you killed...husband had threatened me three days ago
कुंदरकी (मुरादाबाद)। पहले पति से तलाक के बाद अंजुम की हफीज से नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही विवाद शुरू हो गया। हफीज महिला पर शक करने लगा। मामला घर से निकलकर थाने तक पहुंच गया। अंजुम के पिता ने बताया कि हफीज ने तीन दिन पहले अंजुम का कत्ल कराने की धमकी दी थी। महिला इस मामले की शिकायत थाने में करने की तैयारी कर रही थी, लेकिन उसके पहले ही उसे माैत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन

मूंढपांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने पुलिस को बताया कि केमरी निवासी शादाब से तीन साल पहले अंजुम का तलाक हो गया था। इसके बाद अंजुम अपनी दोनों बेटियों को लेकर कुंदरकी में अपनी बहन शमीम और बहनोई रईस के घर में रहने लगी थी। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात कुंदरकी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले हफीज से हो गई थी।
विज्ञापन

हफीज ने अंजुम से नजदीकियां बढ़ा लीं और निकाह कर लिया था, लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही वह अंजुम को परेशान करने लगा। वह अंजुम पर शक करने लगा। इसके कारण दोनों में आए दिन विवाद रहने लगा। करीब छह माह पहले हफीज और उसके भाई खालिद ने अंजुम के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीड़िता ने केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों भाई दिल्ली चले गए थे। 15 दिन पहले भी अंजुम और हफीज के बीच विवाद हुआ था। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि तीन दिन पहले अंजुम ने अपने बहनोई रईस को बताया था कि हफीज ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। कहा है कि किसी से भी उसकी हत्या कराकर रहूंगा। रईस ने अंजुम से थाने में जाकर शिकायत करने की बात कही थी। शिकायत से पहले ही हफीज ने अपने भाई खालिद और साथी फैसल के साथ साजिश रचकर हत्या कर दी।

00
मेरी मां को हफीज ने गोली मारी
सात साल की इंशा और पांच साल की माही मां के साथ सो रही थीं। इंशा ने बताया कि उसकी मां को हफीज ने गोली मारी दी। इसके बाद हफीज वहां से भाग गया। बच्ची ने हिम्मत की और कॉल कर अपनी मौसी और मौसा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची घर की छत से नीचे उतरी और दरवाजा खोलकर अपनी मौसी और मौसा को छत पर ले गई। डरी हुई बहनों को मौसी ने गले लगाकर ढाढ़स बंधाया। शमीम की सूचना पर ही पुलिस माैके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed