{"_id":"699a1a6ce64ae9c233078333","slug":"i-was-a-lawyer-yesterday-and-will-remain-a-lawyer-tomorrow-justice-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-839828-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं कल भी वकील था और कल भी वकील ही रहूंगा : न्यायमूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं कल भी वकील था और कल भी वकील ही रहूंगा : न्यायमूर्ति
विज्ञापन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कल भी वकील थे और कल भी वकील ही रहेंगे।
उन्होंने नए अधिवक्ताओं से कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा पढ़े और मुकदमों में बहस करें। उन्होंने कुछ मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी कोर्ट में नए अधिवक्ता आते हैं तो वह उन्हें बोलते हैं कि उनकी याचिका खारिज नहीं करुंगा वह बहस करें ओर अपने तर्क रखें। शुरुआत में जितनी ज्यादा बहस करेंगे आगे की राह उतनी आसान होगी। इस दौरान जनपद न्यायाधीश सै. माऊज बिन आसिम, एडीजे केके सिंह एडीजे, धनंजय सिंह, सीजेएम श्वेता सिंह, रेलवे मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार सिंह के साथ अन्य न्यायिक अधिकारी और बार अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्ता , प्रभात गोयल, रामा शंकर गुप्ता, महेश चंद्र त्यागी, सुभाष चंद्र गर्ग, विजय गुप्ता, पीके गोस्वामी, गोपाल द्विवेदी, पुष्प यादव समेत अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे
-- -
बार के पदाधिकारियों ने सौंपे तीन ज्ञापन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासनिक न्यायाधीश को तीन ज्ञापन सौंपे। उन्होंने पहले ज्ञापन में बताया कि 22 अगस्त 2025 को साशारण सभा में आठ मुद्दे उठाए गए थे। न्यायालयों के कार्यालय दूर हैं उन्हें न्यायालयों में ही स्थापित किया जाए। बार बार न्यायालयों में फाइल ट्रांसफर न की जाएं। न्यायालयों की पत्रावालियों को ई कोर्ट पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाए। दूसरे ज्ञापन में मुरादाबाद में राजस्व परिषद की (सर्किट) बेंच स्थापित की जाए। तीसरे ज्ञापन में आंतरिक आदेशों के माध्यम से क्षेत्राधिकार के बार बार स्थानांतरण न किए जाएं।
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता भी मिले
मुरादाबाद। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी से शनिवार को शासकीय अधिवक्ताओं ने मुलाकात की।इस दौरान एडीजीसी मनीष भटनागर, संजीव अग्रवाल, नरेंद्र पाल, अशोक कुमार, समर्थ शुक्ला, ब्रजराज सिंह, नीलम वर्मा, राजीव कौशिक, सुरेंद्र सिंह, अकरम खान, अभिषेक भटनागर मौजूद रहे।