फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   I Love Mohammad: Police back on the streets after receiving information about Bareilly riots

आई लव मोहम्मद : बरेली बवाल की सूचना पर दोबारा सड़क पर उतरी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
I Love Mohammad: Police back on the streets after receiving information about Bareilly riots
मुरादाबाद। आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर रही। जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस का पहरा रहा। जुमे की नमाज के बाद पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट से हट गए लेकिन बरेली में बवाल की सूचना पर पुलिस को दोबारा सड़क पर उतर आई।शासन ने आई-लव-मोहम्मद प्रकरण को सभी जिलों को अलर्ट किया गया था। पिछले चार दिन से एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह लोगों से संवाद कर रहे थे। मीटिंग कर लोगों से अपील कर रहे थे कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। शहर के अमन चैन के लिए पुलिस का सहयोग करें। जुमे की नमाज के बाद किसी तरह का हंगामा न करें। जुलूस निकालने पर भी पूरी तरह से पाबंदी है। शुक्रवार सुबह से ही जामा मस्जिद क्षेत्र में पुलिस और पीएसी जवान तैनात कर दिए गए। डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह जुमे की नमाज शुरू होने से पहले जामा मस्जिद क्षेत्र में पैदल ही भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान अधिकारियों से सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई।
विज्ञापन

मुरादाबाद में शांति पूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा हुई। इसके बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी लोग गए। इसी बीच बरेली में हुए बवाल के बाद मुरादाबाद में दोबारा से पुलिस अधिकारी सड़कों पर उतर आए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पूरे जिले में शांति पूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा हुई है। जामा मस्जिद और अन्य प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान ड्रोन से निगरानी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed