फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   I had decided a week ago... I had to kill Pawan.

Moradabad News: हफ्तेभर पहले ही तय कर लिया था... पवन की हत्या करनी है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
I had decided a week ago... I had to kill Pawan.
मुरादाबाद। पवन को मारने के लिए पत्नी आंचल ने बहन शिखा के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले साजिश रच ली थी। शनिवार का दिन तय कर दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों को पहले ही बुला लिया था। शाम को घर में घुसते ही पवन को बंधक बनाकर डंडों के पीटा। करंट के झटके दिए और बाद में जबरन जहर पिला दिया। बेसुध होने पर उसे सीढ़ी के नीचे ढकेल दिया। ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी, साली और दोनों के प्रेमी चंद मिनटों में ही टूट गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी अभिनव द्विवेदी के अनुसार चौधरी चरण सिंह चौक के पास हाइडिल कॉलोनी में रहने वाले मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने शनिवार देर रात अपने छोटे भाई पवन ठाकुर की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पवन की पत्नी आंचल, उसकी बहन शिखा, पत्नी का प्रेमी अंकित और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बताया कि पवन की पत्नी आंचल गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी उसके तहेरे जेठ के बेटे अंकित से प्यार करती थी। जानकारी मिलने पर पवन ने विरोध किया। भाई ने आरोप लगाया कि अवैध संबंध में बाधक बनने और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए आंचल ने अपने प्रेमी अंकित, बहन शिखा और उसके प्रेमी अजय दिवाकर के साथ मिलकर साजिश के तहत पवन के साथ मारपीट की। करंट के झटके दिए और जहर देकर सीढ़ियों से धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी मझोला रविंद्र कुमार और अपराध निरीक्षक मुजम्मिल खां ने पवन की हत्यारोपी पत्नी आंचल, मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी उसके प्रेमी अंकित, उसकी बहन शिखा और शिखा के प्रेमी मझोला के जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। बताया कि हत्या के बाद जहर इसलिए दिया कि पवन की मौत को आत्महत्या का रूप दिया सके। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

छह दिन पहले शिखा को बुला लिया था आंचल ने
पवन के भाई देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए आंचल ने छह दिन पहले अपनी बहन को बुला लिया था। दोनों ने अपने प्रेमियों अंकित और अजय दिवाकर को घटना से पहले घर में बुलाया था। शनिवार की शाम करीब छह बजे पवन घर में आया। इसके बाद हमलावरों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया। पुलिस का मानना है कि पत्नी ने एक सप्ताह पहले घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।


पत्नी की दस बीघा जमीन और मकान पर थी नजर
घटना के शिकार पवन ठाकुर की गांव मेंं दस बीघा जमीन और मकान मौजूद था। बड़े भाई का कहना है कि पत्नी की नजर जमीन और मकान पर थी। वह पति की हत्या कर प्रेमी के साथ संपत्ति पर राज करना चाहती थी। इसी कारण उसने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed