फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband will give Rs 200 to wife every week

Moradabad News: पत्नी को हर सप्ताह 200 रुपये देगा पति, शराब का नहीं करेगा सेवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Husband will give Rs 200 to wife every week
मुरादाबाद।
विज्ञापन

घरेलू काम को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग कराकर खत्म करा दिया गया। अब पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए। जिसमें तय हुआ कि पति हर सप्ताह पत्नी को 200 रुपये देगा और अपने साथ पत्नी को उसके मायके लेकर जाएगा। इसके अलावा पति शराब का सेवन भी नहीं करेगा।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी काशीपुर निवासी युवक के साथ आठ साल पहले हुई थी। दंपती की एक बेटी और एक बेटा है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए तंग किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर वह अपने मायके में थी। वहां पति अपने 5-6 दोस्तों के साथ आए और मारपीट करने के बाद बेटे को छीन ले गए थे। महिला का प्रार्थना पत्र नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया था।
विज्ञापन

नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी स्वाति गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई। दोनों ने अपना अपना पक्ष रखा। पति ने बताया कि पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। जब वह उसे बुलाने के लिए उसके मायके पहुंचा तो मायके वालों ने उसके साथ गलत व्यवहार किया था। इसके बाद उसने साथ जाने से भी इन्कार कर दिया था। काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष साथ रहने को तैयार हो गए। जिसमें तय हुआ कि पति हर सप्ताह पत्नी को 200 रुपये देगा। वो रुपये कहीं भी खर्च कर सकती है। पत्नी अकेली मायके नहीं जाएगी। उसे जब भी जाना होगा पति से बात करेगी और पति के साथ ही मायके या दूसरी रिश्तेदारी में जाएगी। महिला सभी घरेलू कार्य करेगी। इसके अलावा पति शराब का सेवन नहीं करेगा और घर का पूरा खर्च उठाएगा। दोनों पक्ष 15 दिन बाद नारी उत्थान केंद्र में बताएंगी कि वह साथ रह रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed