फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband was beaten up in the panchayat filled in the police station

भरी पंचायत में पत्नी ने पति को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Husband was beaten up in the panchayat filled in the police station
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। थाना परिसर में बृहस्पतिवार को दंपती के बीच सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत जंग के मैदान में तब्दील हो गई। भरी पंचायत में महिला ने पति की पिटाई कर दी। थाने की दीवार फांदकर पति वहां से चला गया। इसके बाद युवती अपने परिवार वालों के साथ घर चली गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। पुलिस ने बताया की मामला घरेलू होने के कारण किसी ने भी किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया है। दोनों की तीन माह पहले लव मैरिज हुई थी।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र निवासी युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात से युवती के परिजन खफा थे। दोनों ने अपनी मर्जी से तीन महीने पहले शादी कर ली थी। इसके बाद दंपती के बीच मनमुटाव हो गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार दिसंबर को अपनी ससुराल पत्नी को बुलाने गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी को भेजने से इंकार कर दिया। उसने आरोप लगाया की ससुरालियों ने उसकी पत्नी को घर में बंद कर दिया। मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच के लिए दोनों पक्षों को दोपहर को थाने पर बुलाया। दोनों पक्ष अपने अपने गांवों के प्रधानों के साथ थाने पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। इतने में भरी पंचायत में पत्नी ने पति के साथ मारपीट की। इस घटना को देख पुलिसकर्मी व अन्य लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया। थोड़ी ही देर में इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल वीडियो में युवती के माता-पिता हाथ जोड़ते हुए दिख रहे हैं। युवती ने किसी की नहीं सुनी। इस मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया की युवती कुछ बीमार लग रही थी। दोनों पक्षों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed