{"_id":"6847488a913fa36adc071a34","slug":"husband-tried-to-kill-the-woman-tortured-her-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-662950-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति ने किया महिला की हत्या का प्रयास, यातनाएं दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति ने किया महिला की हत्या का प्रयास, यातनाएं दीं
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसकी हत्या का प्रयास किया और तरह-तरह की यातनाएं दीं। परेशानी होकर महिला अपने मायके चली गई तो वहां जाकर भी आरोपी ने कुकृत्य किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2013 में सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ही पति ने नशे की हालत में उसे तरह-तरह की यातनाएं देनी शुरू कर दी थीं। परिवार की खातिर वह सब सहन करती रही, लेकिन पति की हरकतें बढ़ती गईं। बेटा होने के बाद भी पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहा।
महिला का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी ने उसकी हत्या की कोशिश की। इसके बाद वह मायके चली गई। कुछ माह पहले पति दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया और मारपीट व कुकृत्य किया, जिससे पीड़िता घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता को कोर्ट की मदद लेनी पड़ी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।