फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband tried to commit suicide by killing his wife in moradabad

कमरे में पड़ा मिला युवती का शव: पत्नी की हत्या कर फंदे से झूला पति, पड़ोसियों ने बचाया

Sat, 01 May 2021 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 May 2021 11:07 PM IST
सार

होली से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहे अमरोहा के गजरौला निवासी युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने के इरादे से फंदा लगा रहा था। साली ने ये देख शोर मचा दिया।

विज्ञापन
husband tried to commit suicide by killing his wife in moradabad
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

होली से पत्नी के साथ ससुराल में रह रहे अमरोहा के गजरौला निवासी युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने के इरादे से फंदा लगा रहा था। साली ने ये देख शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुन आए पड़ोसियों ने युवक को बचा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 

विज्ञापन


नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव में संदीप का परिवार रहता है। वह ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि उसने अपनी बेटी निधि की शादी 29 नवंबर 2020 को अमरोहा जनपद के गजरौला थानाक्षेत्र के गांव ईश्वरपुरा निवासी राजू उर्फ राजकुमार के साथ की थी। उन्होंने बताया कि होली से युवती अपने पति के साथ मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार शाम खाना खाते समय पति-पत्नी में विवाद हो गया था। शनिवार को भी निधि और राजू के बीच विवाद हुआ था। युवती की मां गुड्डी काम पर चली गई थी। छोटी बहन नैना और पिता भी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर दंपती अकेले थे। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम को मृतका के पिता घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने अपनी छोटी बेटी नैना को पड़ोसी के घर से चढ़ाकर दरवाजा खुलवाया। घर में अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा भी बंद था। पिता-पुत्री ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर निधि का शव पड़ा था और राजू पंखे से फंदा लगाकर लटक रहा था। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। उन्होंने युवक को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि पति राजू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक महिला के पिता ने बताया कि उन्होंने शादी में ट्रैक्टर खरीदने के लिए राजू को छह लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा अन्य सामान भी दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी युवक युवती को दहेज के लिए तंग करता था। पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने उनकी बेटी को मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed