{"_id":"614dfe378ebc3e046034ea4a","slug":"husband-took-out-his-wife-from-house-after-giving-triple-talaq-woman-filed-a-complaint-and-appeal-to-for-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, महिला ने तहरीर देकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, महिला ने तहरीर देकर पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Fri, 24 Sep 2021 10:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:05 PM IST
सार
विवाहिता का आरोप है कि पति भी गंभीर और अमर्यादित आरोप लगाकर मारपीट करता है। जबकि विवाहिता सिलाई करके अपना पेट पाल रही है और पति नशे का आदी है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रामपुर जिले के शाहबाद में शादी के दस साल बाद पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, लेकिन तहरीर मिलने से पुलिस इनकार कर रही है।
विज्ञापन
ढकिया निवासी एक पिता ने अपनी बेटी की शादी जनपद मुरादाबाद के बिलारी के एक मोहल्ले निवासी युवक से करीब दस पूर्व की थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के 10 वर्ष तक ससुराल में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन पिछले छह माह से पति, जेठ, जेठानी, ननद, नंदोई व जेठ के बेटे समेत उनपर गंभीर आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि पति भी गंभीर और अमर्यादित आरोप लगाकर मारपीट करता है। जबकि विवाहिता सिलाई करके अपना पेट पाल रही है और पति नशे का आदी है। विवाहिता ने बताया कि सिलाई करके जमा किया गया रुपया पति मारपीट कर उससे नशे के लिए छीन कर ले जाता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने तीन तलाक की तहरीर शाहबाद कोतवाली पहुंच कर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, कोतवाल का कहना है कि तीन तलाक जैसी कोई भी तहरीर नहीं मिली है।