फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband stopped to meet her lover wife threatened to kill him and fill it in blue drum

'नीले ड्रम में पैक कर दूंगी': पति ने प्रेमी से मिलने से रोका तो बोली, ज्यादा पाबंदियां मत लगाओ; देर नहीं लगेगी

Sat, 03 May 2025 07:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 May 2025 07:15 PM IST
सार

पति का आरोप है कि उसे चला कि उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे समुदाय का युवक उसके घर आता है। युवक ऑटो चालक है। फैक्टरी कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो पत्नी और ऑटो चालक ने उसे धमकाया शुरू कर दिया।

विज्ञापन
husband stopped to meet her lover wife threatened to kill him and fill it in blue drum
पत्नी ने दी पति को नीले ड्रम में भरकर पैक करने की धमकी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुरादाबाद स्थित मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति को धमकाया कि उसके मिलने जुलने पर ज्यादा पाबंदियां मत लगाइए वरना मुरादाबाद में मेरठ जैसी घटना दोहराने में देर नहीं लगी। पति का आरोप है कि पत्नी उसे बार बार धमकी है कि नीले ड्रम में पैक कर दूंगी। धमकियां मिलने से दहशत में आए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बदल गया पत्नी का व्यवहार
मझोला क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले 38 वर्षीय फैक्टरी कर्मचारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाली युवती से 18 साल पहले उसका निकाह हुआ था। वह पत्नी और दो बेटियों के साथ हंसी खुशी से रहा था लेकिन कुछ समय से उसकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया। वह छोटी छोटी बातों पर घर में विवाद रखने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे समुदाय का है पत्नी का आशिक
पति का आरोप है कि उसे चला कि उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे समुदाय का युवक उसके घर आता है। युवक ऑटो चालक है। फैक्टरी कर्मचारी ने इसका विरोध किया तो पत्नी और ऑटो चालक ने उसे धमकाया शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस चौकी और मझोला थाने में पत्नी उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने थाने बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता कर दिया। घर लौटने पर दोनों से फिर से मिलना जुलना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

'हमें मिलने से रोका तो देर नहीं लगेगी मेरठ जैसी वारदात करने में'
पति का आरोप है कि 30 अप्रैल को ऑटो चालक अपने चार साथियों के साथ उसके घर आ गया और उसके मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भा गया। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने धमकी दी है कि अगर उसे ऑटो चालक को घर आने से रोका या मुझ पर पाबंदी लगाने कोशिश की तो मेरठ जैसी घटना मुरादाबाद में होने में देर नहीं लगी। 

'वो मुझे नीले ड्रम में पैक कर देगी'
पति का आरोप है कि पत्नी ने धमकी दी है कि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे नीले ड्रम में पैक कर देगी। पीड़ित के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए मझोला थाने भेज दिया गया है। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed