फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband planed a murder of wife

पत्नी की हत्या कराने को रची डकैती की साजिश, गला दबाकर ली जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
husband planed a murder of wife
गागन वाली मैनाठेर की रहने वाली मंजू की मौत के बाद पति जितेन्द्र से पूछताछ करते आईजी रमित शर्मा एस? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर गांव में सोमवार देर रात ढाई बजे फर्म कर्मी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। डकैती के लिए घर में घुसे पांच बदमाशों के विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का आरोप पति की ओर से लगाया गया। लेकिन छानबीन में मामला कुछ और ही निकला। मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे मृतक महिला के पिता की तहरीर के आधार पर पति, उसके भाई और भाभी पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांगन वाली मैनाठेर निवासी जितेंद्र उर्फ नन्हें की शादी दो साल पहले मंजू निवासी मिलक फतुल्ला गंज थाना असमोली जनपद संभल के साथ हुई थी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे वह लघुशंका के लिए जागा और दरवाजा खोलकर आंगन में पहुंचा। इसके बाद वह टायलेट की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद पांच बदमाशों ने उसे तमंचों का भय दिखाकर पकड़ लिया। इसके बाद बदमाश उसे कमरे के अंदर ले गए। बदमाशों ने दुपट्टे से उसके हाथ पैर बांध दिए। कमरे में ही सो रही उसकी पत्नी मंजू को जगाया और घर में रखे नकदी, जेवर आदि के बारे में जानकारी करनी चाही। जितेंद्र के मुताबिक पत्नी ने डकैती का विरोध किया तो उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अलमारी में रखे 35 हजार रुपये, 80 हजार के जेवर, मोबाइल और बाइक ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद जितेंद्र ने किसी तरह अपने हाथ-पैरों में बंधे दुपट्टे की पकड़ को ढीला कर खुद को मुक्त कराया। बंद कमरे में से शोर मचाया। शोर सुनकर पास में ही रहने वाला जितेंद्र का भाई मौके पर पहुंचा। उसनेे कमरा खोलकर उसे बाहर निकाला। भीतर देखा तो मंजू की लाश पड़ी थी। गांव वाले भी मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मंजू के मायके वाले भी मौके पर आ गए। पति जितेंद्र के बयानों, मौके की स्थितियों को देखकर पुलिस को शक है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जितेंद्र की ओर से डकैती और पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की तहरीर दी गई थी। जबकि मायके वालों ने पति जितेंद्र सहित उसके भाई और भाभी के खिलाफ षड्यंत्र रचकर मंजू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने और हत्या से पूर्व पिटाई करने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र, उसके भाई धर्मवीर और भाभी सुनीता के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

- फर्म कर्मी की पत्नी की गला दबाने से हत्या की पुष्टि हुई है। फर्म कर्मी ने डकैती और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मृतका के परिजनों ने पति और उसके भाई-भाभी पर हत्या का आरोप लगाया था। देर शाम हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और उसके भाई-भाभी को नामजद किया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed