फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband murdered wife to beaten

करूला में पत्नी को पीट पीटकर मार डाला

Sat, 01 Oct 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
husband murdered wife to beaten
murder
कटघर थानाक्षेत्र के करूला में पति ने महिला को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपने इस गुनाह को छिपाने के लिए उसने पत्नी को जबरन जहर भी खिलाया। ताकि वह हत्या को आत्महत्या का रूप दे सके। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच सामने आ गया।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोटों के आठ निशान मिले हैं। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बिलारी के बिरनपुर निवासी जैनुद्दीन ने अपनी बेटी परवीन जहां की शादी साढ़े छह साल पहले कटघर थानाक्षेत्र के करूला निवासी सरफराज के साथ की थी। महिला के दो बच्चे रेहान और फात्मा हैं। परवीन जहां के पिता ने बताया कि सरफराज पॉलिश कारीगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लंबे समय से परवीन पर दबाव बना रहा था कि वह अपने मायके से एक लाख रुपये और कार लेकर आए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। गुरुवार की रात उसने अपने मां-बाप और भाई के साथ मिलकर उससे पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि उन्हें सूचना दे दी गई है कि परवीन ने आत्महत्या कर ली है।


खबर मिलने पर मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हत्या की पुष्टि हुई है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इसके अलावा महिला को जहर भी खिलाय गया था। सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed