फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband meets and wife invole in love

पति ने महिला मित्र समझकर मिलवाया, बन गया पत्नी का आशिक और रच दी अपहरण की पटकथा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
husband meets and wife invole in love
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में हुई पांच वर्षीय ध्रुव के अपहरण के मामले में मंगलवार को खुलास? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। आरोपी अशफाक शातिर दिमाग है। उसने फेसबुक पर निशा परवीन नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। पुलिस का दावा है कि इस फेसबुक आईडी पर पहले शिखा के पति गौरव चैटिंग करते थे। इसके बाद गौरव ने निशा परवीन को अपनी पत्नी से फेसबुक पर ही मिलवाया। इस पर अशफाक ने कुछ दिन में शिखा के सामने अपना राज खोल दिया और उसका आशिक बन गया।
विज्ञापन

गौरव ने जब फेसबुक पर शिखा और निशा परवीन बने अशफाक का परिचय कराया तो दोनों के बीच चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया।। इसी बीच एक दिन अशफाक ने अपना राज खोल दिया था। उसने शिखा को बता दिया था कि वह निशा परवीन नहीं है, बल्कि अशफाक उर्फ सोना है। शिखा भी उसके जाल में फंस गई। दोनों के बीच कई कई घंटे चैट होने लगी। आरोपी अशफाक आईटीआई कोर्स कर चुका है। वह निजामाबाद में ही ट्रांसफार्मर ठीक करने का कार्य करता है। उसे सोशल मीडिया और इंटरनेट की अच्छी जानकारी है। उसने पहले शिखा से ही इंटरनेट कॉल की थी। जब वह इंटरनेट कॉल करने में सफल हो गया। तब उसने फिरौती की रकम इंटरनेट के जरिये मांगने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

मौसी जी के नाम से सेव किया था प्रेमी का मोबाइल नंबर
मरादाबाद। प्रेमी के साथ घर बसाने के चक्कर में बेेटे का अपहरण करवाने वाली मां शिखा दो साल से अपने पति की आंखों में धूल झोंक रही थी। वह अपने पति के सामने भी प्रेमी से बातचीत कर लेती थी। इसकी भनक गौरव को भी नहीं चली। बातचीत के दौरान शिखा फोन पर मौसी ही बोलती थी और उसने अपने मोबाइल में भी मौसी जी नाम से ही प्रेमी का मोबाइल नंबर सेव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed