{"_id":"69d55c29be54deba6a03eee9","slug":"husband-living-with-woman-from-another-community-surrounded-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114600-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दूसरे समुदाय की महिला के साथ रह रहे पति को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दूसरे समुदाय की महिला के साथ रह रहे पति को घेरा
Wed, 08 Apr 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी शिक्षक के गांव की दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम संबंध स्थापित हो गए। जिस पर वह अपने पति को छोड़कर शिक्षक के साथ ठाकुरद्वारा के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी। महिला के साथ दो बच्चे भी थे। जबकि शिक्षक की दो वर्ष से शादी हो चुकी है। इसका एक बच्चा भी है। शिक्षक की पत्नी को अपने पति की हरकत को पता चला तो वह मंगलवार को अपने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ ठाकुरद्वारा पहुंची। किराए के मकान में रह रही महिला और अपने पति को घेर लिया। महिला को डंडों से बुरी तरह पीटा जिससे उसके सिर में चोट आई। शिक्षक की पत्नी ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जबकि महिला का कहना था कि वह शिक्षक की मर्जी से ही उसके साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि शिक्षक अपनी पत्नी को साथ ले गया है। संवाद
विज्ञापन