{"_id":"645b5032e107e4db0303725d","slug":"husband-killed-woman-in-moradabad-blood-streaks-reveal-the-secret-of-reshma-murder-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेवफाई का खौफनाक इंतकाम: खून की लकीरों ने खोला कत्ल का राज, गर्दन कटने पर घायल रेशमा ने काफी देर किया संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफाई का खौफनाक इंतकाम: खून की लकीरों ने खोला कत्ल का राज, गर्दन कटने पर घायल रेशमा ने काफी देर किया संघर्ष
Wed, 10 May 2023 01:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 May 2023 01:39 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। पड़ोसियों ने घर में घुसकर सेप्टिक टैंक से महिला के शव को निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेवफाई के शक में पति ने सोमवार की रात आंगन में सो रही पत्नी रेशमा (35) के गले पर वार किया तो घायल पत्नी छत के रास्ते से भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन पति ने उसे पकड़कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद पति नन्हे ने पत्नी रेशमा का कत्ल कर उसका शव सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था लेकिन खून की लकीरों को देखकर लोगों ने महिला का शव बरामद कर पति की करतूत उजागर कर दी।
इससे पहले पति घर आए लोगों से झूठ बोलता रहा कि पत्नी ने हाथ की नस काट ली और डॉक्टर के पास गई है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पकड़े जाने के भय से पति मौके से भाग गया। गौसिया मस्जिद के पीछे गौतमनगर गली नंबर नौ की सघन बस्ती में दो कमरों के मकान में हत्यारोपी ई रिक्शा चालक नन्हे रहता है।
उसके ठीक बगल के मकान में रहने वाली नाजमा ने बताया कि वह रात में सो रही थी। तभी उसके कमरे की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरा और टूटे हिस्से से एक महिला भी गिरी। उसने पहले समझा कि घर में चोर घुस गए हैं। बच्चों की भी नींद टूट गई। इस बीच पड़ोसी नन्हे आ गया और खून से लथपथ पत्नी रेशमा का बाल पकड़कर उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आस आस के लोगों की नींद टूट गई। कुछ देर बाद लोग नन्हे के घर के बाहर पहुंच गए। लोगों ने पूछा तो नन्हे बहाना बनाने लगा लेकिन खून की लकीरों को देखकर पड़ोस के लोगों का शक गहरा गया। नन्हे ने नाजमा से कहा कि तुम्हारी छत टूटी है, उसका हर्जाना ले लेना।

इस बीच लोगों ने बल पूर्वक उसका दरवाजा खोल दिया। अंदर चारपाई, सीढ़ी और छत पर जगह जगह खून पसरा था। लोगों ने पहले छत को देखा इसके बाद खून की लकीरों के देखते हुए लोग सेप्टिक टैंक तक पहुंचे।
सेफ्टी टैंक का पत्थर दो लोगों से उठ नहीं जा रहा था तो चार लोगों ने मिलकर उसे उठा दिया। इसके बाद अंदर रेशमा की गर्दन कटी लाश दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। लोगों ने बताया कि रेशमा ने नन्हे से बचने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। बचने के लिए वह पड़ोसी के घर में गई लेकिन उसे तत्काल मदद नहीं मिल पाई। इसके बाद पति उस पर छुरी से वार करता रहा जब तक उसकी सांस टूट नहीं गई।
लोग बोले, पुलिस सील कर दे आरोपी का घर
लोगों ने शक जताया कि रेशमा को मारने के बाद सेप्टिक टैंक में डालने के लिए नन्हे ने किसी अन्य का भी सहारा लिया होगा। नन्हें का घर सील होना चाहिए। पड़ोसी महिलाओं का कहना था कि रेशमा गलत चरित्र की नहीं थी। वह कभी घर से अनावश्यक नहीं निकलती थी। पति के साथ ही बाजार जाती थी। उसके ऊपर नन्हे गलत आरोप लगा रहा है। नन्हे का घर को प्रशासन को सील कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को मोहल्ले में रहने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।
पहली पत्नी को दे चुका था तलाक
गिरफ्तार आरोपी नन्हे ने पहला निकाह काशीपुर की रहनेवाली नाजनीन से किया था। उससे दो बेटियां भी पैदा हुई। दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद शिकायतें सिविल लाइंस पुलिस तक पहुंची। अंत मे नन्हें ने ढाई साल पहले उसे तलाक दे दिया। उसकी एक बेटी नन्हे की बहन के साथ रहती है। रेशमा के भी दो बच्चे पहले पति से हैं। एक बेटा पहले पति के साथ रह रहा है।

दूसरा ढाई साल का बच्चा रेशमा के साथ रहता था लेकिन घटना से पहले वह खाला के घर गया था। घटना के पहले नन्हे की मां छोटी अपनी बेटी शहनाज से मिलने के लिए काशीपुर (ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड) गई थी। सुबह छह बजे बहू के हत्या की जानकारी मिलने पर वह सिविल लाइंस थाने आई और आरोपी बेटे से मुलाकात की।
रेशमा की मां बोली, बेटी ने पहले लव मैरिज किया था
रेशमा की मां नसीमा को बेटी के हत्या की जानकारी देर रात ग्राम प्रधान से मिली। थाने आने के बाद वह काफी रो रही थी। बताया कि उसकी बेटी ने पहले कन्हैया से लव मैरिज की थी। उससे दो बेटे भी हैं। दोनों के बीच अनबन हो गई। एक साल पहले रेशमा ने नन्हे से शादी कर ली। रमजान के समय बेटी मायके आई थी। हत्या के बाद उसका दामाद अपनी बहन के घर हरथला गया था। वहां से भागने की फिराक में था।

नन्हे की मां बोली, बहू के इरादे ठीक नहीं थे
नन्हे की मां ने बताया कि उसकी बहू रेशमा के इरादे ठीक नहीं थे। मोबाइल देखने पर नन्हे को पता चला कि पत्नी उसे तीन दिन बाद जान से मरवा देगी। इसी कारण वह गुस्सा हो गया था। शादी के बाद भी बहू अपने पहले पति कन्हैया के संपर्क में रहती थी। वह यहां आता जाता था। उसके बेटे ने मारने के बाद खुद आत्मसमर्पण किया है।