{"_id":"5d1286c28ebc3e3cf3175534","slug":"husband-killed-wife-for-not-telling-mobile-password-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया तो पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया तो पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार
Wed, 26 Jun 2019 02:06 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पति को अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया तो पति ने अपनी पत्नी की नाक और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद इस व्यक्ति ने खुद ही पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
छजलैट थानाक्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी इमरान ने वर्ष 2014 में कटघर थानाक्षेत्र के हयात नगर में रहने वाली नेहा से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन साल की एक बेटी है। वर्तमान में ये ताजपुर माफी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। यहां पर ही इमरान एक फर्म में बतौर कारीगर नौकरी करता है।
विज्ञापन
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब साढे़ पांच बजे इमरान ने 100 नंबर पर फोन कर अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पीआरवी ताजपुर माफी पहुंची। खुद मौके पर पहुंचे सीओ के मुताबिक आरोपी ने बाद में बताया कि रात करीब दो बजे उसे लगा कि पत्नी उसके एक रिश्तेदार युवक से मोबाइल पर बात कर रही है।
विज्ञापन
शक होने पर उसने कॉल डिटेल चेक करने के लिए मोबाइल छीन लिया लेकिन मोबाइल में पासवर्ड लगा था। नेहा से पासवर्ड पूछा तो उसने बताने से इंकार किया। इसी बात पर झगड़ा हुआ।
रात ढाई बजे इमरान ने अपनी सास साजिदा को फोन पर इस बारे में बताया। साजिदा ने कहा कि अभी रात हो रही है वह सुबह आ जाएंगे। इसके बाद भी झगड़ा और बढ़ गया। इमरान ने नेहा के मुंह और नाक पर अपनी हथेली जमा दी। कुछ ही देर में नेहा ने दम तोड़ दिया। कुछ समय बीतने के बाद जब गुस्सा शांत हुआ तो इमरान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नेहा के मायके वालों को सूचना दी।
बेटी उमेरा को नेहा के मायके वाले अपने घर ले आए। इस मामले में नेहा के पिता हनीफ ने इमरान के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि शादी के बाद दहेज में बाइक और रुपये की मांग आरोपी करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने नेहा की हत्या कर दी है।
सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि नेहा का मोबाइल कब्जे में लिया गया है जिसका लॉक खुलवाने की कोशिश की जा रही है। जरूरत पड़ी तो इसके लिए दिल्ली के एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।
नेहा ने कहा था एक दिन इमरान मुझे मार डालेगा मां
नेहा की मां साजिदा ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही नेहा और इमरान के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया था। कई बार उनके बीच समझौते की कोशिश की गई। नेहा मायके आकर रहने लगी थी
लेकिन दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें इमरान ने बताया कि अब वह दोबारा पत्नी को परेशान नहीं करेगा। स्टांप पेपर पर लिखकर दिया था जिसके बाद नेहा वापस इमरान के साथ मायके से गई।
इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई नेहा ने फोन कर मां को कई बार झगडे़ की जानकारी दी थी। ये भी अंदेशा जताया था कि जिस तरह से झगडे़ होते हैं। उससे लगता है कि इमरान एक दिन उसे मार डालेगा। उसने मां से कहा था कि मेरे मरने के बाद मेरी बेटी की परवरिश तुम करना।
लेकिन दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें इमरान ने बताया कि अब वह दोबारा पत्नी को परेशान नहीं करेगा। स्टांप पेपर पर लिखकर दिया था जिसके बाद नेहा वापस इमरान के साथ मायके से गई।
इसके बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई नेहा ने फोन कर मां को कई बार झगडे़ की जानकारी दी थी। ये भी अंदेशा जताया था कि जिस तरह से झगडे़ होते हैं। उससे लगता है कि इमरान एक दिन उसे मार डालेगा। उसने मां से कहा था कि मेरे मरने के बाद मेरी बेटी की परवरिश तुम करना।