फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband-in-law sent to jail accused of dowry murder of married woman

विवाहिता की दहेज हत्या के आरोपी पति- ससुर जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Husband-in-law sent to jail accused of dowry murder of married woman
संभल। गांव चडरौआ में विवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे पति व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला रामपुर थाना पटवाई के गांव के सैदनगर निवासी मीना देवी ने रविवार को थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने इसके माध्यम से आरोप लगाया था कि गांव चडरौआ निवासी संजीव और ससुरालियों ने बीते शनिवार (12 जून) को दहेज के लिए उनकी बेटी पूजा की हत्या कर दी थी और सूचना के बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने श्मशान में चिता की राख से हड्डियों के अवशेष एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति संजीव, ससुर महेश, सास लक्ष्मी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी संजीव व महेश को गांव धनुपुरा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed