फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband granted three divorce to woman for not withdrawing the case

केस वापस न लेने पर पति ने महिला को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Husband granted three divorce to woman for not withdrawing the case
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि चार साल पहले उसका निकाह गलशहीद क्षेत्र में रहने वाले के साथ हुआ था। ससुराल में पति व उसके परिजन मारपीट करते थे। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। इसे लेकर एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से निकाह भी कर लिया है। 20 नवंबर को वह कचहरी में तारीख पर गई थी। वह कचहरी के बाहर सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान वहां आरोपी पति पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया, जबकि उसके साथ दो अन्य युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी भी की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कटघर थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed