{"_id":"64750a8ebe170a8c9e04a454","slug":"husband-gave-triple-talaq-when-he-opposed-drinking-alcohol-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-159295-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शराब पीने का विरोध किया तो पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शराब पीने का विरोध किया तो पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में शराब पीने का विरोध करने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरवालान निवासी जैनब ने बताया कि उसकी शादी मोहल्ले में रहने वाले जुनैद के साथ हुई थी। शादी के बाद पति शराब पीने लगा। छोटी-छोटी बातों पर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला अपनी गृहस्थी बचाने के लिए सहन करती रही। मायके वालों के समझने के बाद ही जुनैद के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। 29 अप्रैल को जुनैद शराब पीकर घर में आया। महिला ने शराब पीने को लेकर टोका तो पति ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिया। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसके बाद आरोपी महिला के मायके पहुंच गया और तीन साल के बेटे को लेकर चला गया।
इसके बाद आरोपी ने बच्चे की पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर महिला के पास भेज दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। आरोपी ने उसे कलियर बुला लिया, जहां से किसी तरह महिला अपने बच्चे को लेकर घर आ गई। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति जुनैद के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और तीन तलाक में केस दर्ज किया है। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।