फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband gave triple talaq to woman from Saudi Arabia over mobile phone

Moradabad News: पति ने सऊदी अरब से महिला को मोबाइल फोन पर दिया तीन तलाक

Wed, 30 Apr 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 30 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to woman from Saudi Arabia over mobile phone
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र की एक महिला को उसके पति ने मोबाइल पर सऊदी अरब से तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव मानिया वाला गढ़ी निवासी के साथ हुआ था। महिला ने कोतवाली की महिला पुलिस चौकी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका पति शादी के कुछ दिनों बाद ही सऊदी अरब चला गया। शादी के बाद उसका देवर उसका गलत निगाह रखने लगा। उसके साथ छेड़खानी करने लगा और कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत उसने अपने पति से की। ससुराल वालों से भी शिकायत की। लेकिन उन्होंने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और न ही उसकी मनमानी पर अंकुश लगाया। इस पर महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। उसने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की। अपने पति से 3000 रुपये महीना खर्चा दिलवाने या उसके पति को सऊदी से बुलाने की मांग की। लेकिन पति ने सऊदी अरब से आने से इन्कार कर दिया। मंगलवार शाम को पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। दोनों पक्ष महिला पुलिस चौकी प्रभारी से मिले मिले। चौकी प्रभारी में दोनों पक्षों से वार्ता की। लेकिन पति ने महिला को अपने साथ न रखने और उसे संबंध समाप्त करने की बात की। इस पर महिला ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। इस पर पति ने मोबाइल पर फोन पर ही सऊदी अरब से महिला को तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। महिला के साथ आए अधिवक्ता ने इसकी पुष्टि की। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली से अपने घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed