{"_id":"6a25d54e06c76d9a43028edc","slug":"husband-divorces-wife-after-brother-in-law-rapes-her-at-knifepoint-report-suggests-moradabad-news-c-279-1-mo11005-115634-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ननदोई ने चाकू के बल पर किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ननदोई ने चाकू के बल पर किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक, रिपोर्ट
Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ननदोई ने चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति और ननदोई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका निकाह उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ हुआ था। दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने शादी के 15 दिन बाद ही उसे पर अपने मायके से कार लाने की मांग शुरू कर दी। महिला के अनुसार 21 मार्च की रात को वह अपने कमरे में अकेली थी तभी उसका ननदोई नासिर उसके कमरे में आ गया चाकू के बल पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति और ससुराल वालों से की तो उन्होंने उसे मारा पीटा। गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या की भी कोशिश की। फिर पति और ससुराल वालों ने उसे धक्के देकर अपने घर से निकाल दिया।
पुलिस ने रविवार को आरोपी पति, नंदोई सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद