फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband divorced his wife after three months of marriage

Moradabad News: निकाह के तीन माह बाद पति ने युवती को दिया तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Husband divorced his wife after three months of marriage
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बेटी के पति, उसके ससुराल वाले और पति के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बेटी को उसके पति ने निकाह के तीन माह बाद ही तीन दे दिया।
विज्ञापन

महिला ने कटघर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि तीन माह पहले उसकी बेटी का निकाह सिविल लाइंस में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से दामाद और ससुरालियों ने बेटी को तंग करना शुरू कर दिया था। 16 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी दामाद, अपनी बहन, मां बहन की सहेली और पति का दोस्त घर में घुस आए। उस वक्त महिला और उसकी बेटी घर में मौजूद नहीं थी। आरोपी ताला तोड़कर उसके घर में घुस गए। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और वीडियो बनाकर महिला को सूचना दे दिए। इसकी जानकारी मिलने पर महिला की बेटी मकान पर पहुंची तो आरोपियों ने देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

आरोपी पति के दोस्त युवती के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान पति ने युवती को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसकी मां, बहन, बहन की दोस्त, युवक के दोस्त के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़खानी, तीन तलाक समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article