फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband and wife beaten on hospital gate

जिला अस्पताल के गेट पर दंपती को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
husband and wife beaten on hospital gate
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के गेट पर शुक्रवार सुबह दंपती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। लोगों जुटने पर हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित पति-पत्नी ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र लालपुर हमीर निवासी नरेश और भूरा के बीच में बृहस्पतिवार शाम मारपीट हुई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में नरेश घायल हो गया था। शुक्रवार सुबह वह पत्नी के साथ मेडिकल रिपोर्ट लेने जिला अस्पताल आया था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग आ गए। पति-पत्नी को गेट पर ही घेर लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। दंपती के शोर मचाने पर लोग जुटे तो हमलावर मौके से भाग गए। इस दौरान एक आरोपी की बाइक मौके पर ही छूट गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक कब्जे में ले ली। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed