{"_id":"6afa10dc25fccd5ec50956aa","slug":"husband-and-nephew-arrested-for-murdering-wife-and-burying-her-body-in-a-field-behind-the-nephews-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1062-1038800-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पत्नी की हत्या कर शव भांजे के घर के पीछे खेत में दबाया, पति-भांजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पत्नी की हत्या कर शव भांजे के घर के पीछे खेत में दबाया, पति-भांजा गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा के सैदनगली के गांव चकुनी निवासी नेमपाल ने अपनी पत्नी अनीता (32) के सिर पर भारी चीज मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव संभल के गवां स्थित अपने भांजे के घर के पीछे खेत में दबा दिया। भांजा राजू सैनी भी वारदात में शामिल रहा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पति से अलग होने के बाद अनीता के राजू से संबंध हो गए थे। राजू उसे स्थायी रूप रखने को तैयार नहीं था। इसके चलते मामा-भांजे ने मिलकर उसकी हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया।
हसनपुर के सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल निवासी मानू सिंह सैनी ने 11 नवंबर को थाने में अपनी बहन अनीता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अनीता 4-5 नवंबर से लापता है। दूसरी ओर पति नेमपाल ने अनीता के बिना बताए घर से लापता हो जाने की बात कही। मानू सिंह ने पति पर बहन की हत्या का शक जताया।
जांच के दौरान पुलिस का शक भी नेमपाल पर गहराता गया। हालांकि वह पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में नेमपाल ने बताया कि उसका गुस्सा पत्नी के भांजे से संबंधों को लेकर था। भांजा अनीता की स्थायी रूप से साथ रहने की जिद से परेशान था। इसके बाद वह पांच नवंबर को गंवा में भांजे के घर गया जहां अनीता पहले से मौजूद थी। यहां उसने पत्नी अनीता की हत्या कर दी और शव भांजे के घर के पीछे खेत में छह फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गड्ढा खोदकर दबा दिया। वारदात के बाद वह गंवा से अपने गांव चकुनी लौट आया और पत्नी को लापता बताकर तलाशने का नाटक करता रहा।
सीओ ने बताया कि शक के आधार पर सख्त पूछताछ में वारदात कबूल लेने पर पुलिस ने नेमपाल और उसके भांजे राजू को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस दोनों को लेकर गंवा पहुंची और उनकी निशानदेही पर जेसीबी मशीन से खेत की खोदाई कर शव बरामद कर लिया।
-- -- -- -- -- -- -
संभल के गवां कस्बे से बरामद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। पूछताछ में पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी ने हत्या करना कबूल लिया है। नेमपाल के छोड़ने के बाद अनीता के राजू से संबंध हो गए थे। वह राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन वह उसे रखने को तैयार नहीं था। इस पर मामा-भांजे ने अनीता की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया।
- लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा