फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband and in-laws drugged with milk, wife disappears with jewellery and cash

Moradabad News: दूध में नशा देकर पति-ससुरालियों को सुलाया, जेवर-नकदी लेकर गायब हुई पत्नी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Husband and in-laws drugged with milk, wife disappears with jewellery and cash
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र में शादी के एक साल बाद महिला ने दूध में नशा देकर पति और ससुरालियों को सुला दिया। इसके बाद एक लाख रुपये की नकदी और पांच लाख रुपये के जेवर लेकर गायब हो गई। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले छजलैट क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। युवक का दावा है कि शादी से पहले से उसकी पत्नी किसी हरविंदर नाम के युवक से बात करती थी लेकिन शादी के बाद भी उसने हरविंदर से फोन पर बातचीत बंद नहीं की। पति पत्नी के बीच कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था लेकिन दोनों परिवारों की पंचायत होने के बाद मामला निपटा दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद महिला उससे मिलती जुलती रही। युवक ने बताया कि 10 मार्च की रात परिवार के सभी लोगों ने खाना खा लिया और सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी ने पूरे परिवार को पीने के लिए दूध दिया। युवक की बहन को तो अपने हाथ से दूध पिलाया था। दूध पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह परिवार के लोग देर तक नहीं जागे तो आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें जगाया। तब पता चला कि युवक की पत्नी घर से जेवर और नकदी लेकर गायब हो गई है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि महिला और हरविंदर नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed