फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband accused of murdering his wife by electric current in Moradabad

मुरादाबाद में वारदात: बिजली का करंट लगाकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Mon, 13 Sep 2021 04:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Sep 2021 04:14 PM IST
सार

घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव की है। यहां मायके में रह रही पत्नी को बिजली का करंट लगाकर युवक ने उसकी हत्या कर दी।
 

विज्ञापन
Husband accused of murdering his wife by electric current in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की करंट लगाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह परिजन जागे तो घटना की जानकारी हो पाई। सूचना मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस बुला ली। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, संभल के असमोली थानाक्षेत्र के खेतपुर निवासी रोहताश की बेटी रानी की शादी तीन साल पहले पाकबड़ा क्षेत्र में उमरी सब्जीपुर गांव निवासी राहुल के साथ हुई थी। रानी की एक बेटी है। राहुल ईंट भटठे पर मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि राहुल का अपने साले से विवाद हो गया था। इसके बाद से रानी अपने मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन


10 दिन पहले ही राहुल अपनी पत्नी को मायके से बुलाकर लाया था। इसके बाद से ही दंपती के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात आरोपी पति ने हाशिए में बिजली का तार बांध लिया। इसके बाद पत्नी के गले पर उस तार को लगा दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजन जागे तो रानी मृत अवस्था में पड़ी मिली, जबकि पास में ही बिजली का तार बंधा हाशिया भी पड़ा हुआ था। थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed