फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hurt by demand of car as dowry, girl hangs herself 25 days before marriage

Moradabad News: दहेज में कार की मांग से आहत युवती शादी से 25 दिन पहले फंदे पर लटकी

Fri, 05 Apr 2024 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 05 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hurt by demand of car as dowry, girl hangs herself 25 days before marriage
गजरौला (अमरोहा)। दहेज में कार की मांग से आहत एक युवती ने बरात आने से 25 दिन पहले फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


घटना गजरौला थानाक्षेत्र के गांव बिजौरा की है। गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रहरा थाना क्षेत्र के रहरा कस्बा निवासी युवक के साथ तय किया। युवक वेल्डिंग का काम करता है। रिश्ता तय करने के बाद शादी की तारीख तय कर दी गई। 29 अप्रैल को युवती की शादी होनी आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। आरोप है कि बुधवार रात युवक ने युवती को फोन किया और दहेज में मिलने वाले उपहार के बारे में पूछा। शादी में कार नहीं देने पर रिश्ता तोड़ने की बात कही। जिसके बाद से युवती मानसिक रूप से परेशान हो गई।

परिजनों ने युवती को काफी समझाया। रिश्तेदारों को लेकर लड़के पक्ष के लोगों से बातचीत करने की बात कही। जिसके बाद परिवार के सदस्य घर के काम में लग गए। दोपहर करीब एक बजे मौका पाकर युवती छत पर बने कमरे में गई और फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक युवती नीचे नहीं आई तो परिजन छत पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान देखा युवती का शव फंदे पर लटका हुआ था। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को नीचे उतारा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मृतका के पिता ने दहेज में कार की मांग की जाने से आहत बेटी ने खुदकुशी करने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed