फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hungama in bjp meeting

भरी मीटिंग में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला, कुर्ता फाड़ा

Sun, 24 Apr 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
hungama in bjp meeting
भाजपा
बिलारी उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित करने से पहले पार्टी हाईकमान द्वारा दावेदारों की नब्ज टटोलने के लिए बिलारी भेजे गए क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार की मौजूदगी में शनिवार को 20-25 युवकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमला बोल दिया। बिलारी के डा. देवेंद्र पाल इंटर कालेज में चल रही बैठक में हमलावरों ने जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे हाथापाई की और उनका कुर्ता फाड़ दिया। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष पर अचानक हुए हमले से पदाधिकारी और कार्यकर्ता सकते में आ गए।
विज्ञापन


हाथापाई के बाद हमलावर इत्मिनान से निकल गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन देर रात तक जिलाध्यक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी। शनिवार को बिलारी में शाहबाद रोड स्थित डा0 देवेंद्रपाल इंटर कालेज में भाजपा की बैठक चल रही थी। बैठक में भाजपा के टिकट के दावेदार और उनके समर्थक मौजूद थे। पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर भेजे गए क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्र प्रभारी अनुपमा जायसवाल और क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत तमाम पदाधिकारी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन



शाम को करीब पांच बजे जैसे ही भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा बैठक में पहुंचे तभी 20- 25 युवकों ने उन्हें घेर लिया। खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाला हाथीपुर गांव का अजीत सिंह इन युवकों को लीड कर रहा था। युवकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरकर उनके साथ अचानक हाथापाई शुरू कर दी। खींचतान करके उनका कुर्ता फाड़ डाला। अजीत सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा से टिकट देने के लिए उससे रकम ली गई थी। जिसे वापस नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष से हाथापाई के बाद अजीत सिंह और उसके साथी जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मौके से चले गए। सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पाल सिंह और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष के समर्थकों ने घटना के विरोध में हंगामा किया और हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सरासर बेबुनियाद बताते हुए हमलावरों को सपा से जुड़ा बताया है। 


कैमरे साथ लाए थे, फोटो भी खींचे - भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा से हाथापाई करने वाले युवक अपने साथ कैमरे भी लाए थे। जिलाध्यक्ष से अभद्रता और उनके ऊपर हुए हमले की तस्वीरें भी हमलावरों ने उतारीं। फोटोग्राफी को देखते हुए इस हमले को सोची समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने दो टूक कहा है कि उनके ऊपर कोई एक भी रुपया लेने की बात साबित कर दे तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed