फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Huge crowd in trains before Eid, even those with confirmed tickets are upset

ईद से पहले ट्रेनों में बेतहाशा भीड़, कंफर्म टिकट वाले भी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd in trains before Eid, even those with confirmed tickets are upset
मुरादाबाद। ईद से ठीक पहले ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गई है। लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। भीड़ के कारण आरक्षित बोगियों में कन्फर्म टिकट वाले यात्री भी परेशान हैं। ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में लोग अपने साथ बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। कोयले की सप्लाई का दबाव होने के कारण आठ यात्री ट्रेनें रद्द होने से समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोई ईद मनाने जा रहा है, किसी के परिवार में शादी है तो किसी के पास अन्य कारण हैं। ऐसे में आरक्षित बोगियों से अनारक्षित यात्रियों को हटाने के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ की मेहनत बढ़ गई है। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने से संक्रमितों की चेन बनने का खतरा भी बढ़ सकता है। मुरादाबाद से श्रमजीवी एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी जा सकती है। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी सीटें खाली नहीं हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि जिन ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ की शिकायत मिल रही है, वहां सघन चेकिंग की जा रही है। स्टेशन पर भी बिना टिकट मिलने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हैं निरस्त
14308-07 बरेली-प्रयागराज-बरेली
22453-54 लखनऊ-मेरठ-लखनऊ
04380-79 बरेली-रोजा-बरेली
05331-32 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed