फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   HPV vaccine will be available to 14-year-old girls from March 18.

Moradabad News: 14 साल की किशोरियों को 18 मार्च से लगेगी एचपीवी वैक्सीन

Sun, 15 Mar 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 15 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine will be available to 14-year-old girls from March 18.
बिलारी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार दोपहर स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आगामी 18 मार्च से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों के टीकाकरण के लिए अभियान शुरू होगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन




चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च से शुरू हो रहा यह टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी किशोरी को पहले से कोई गंभीर बीमारी या अन्य स्वास्थ्य समस्या होगी तो उसे चिकित्सकीय सलाह के बाद ही टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर, आशा संगिनी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने और प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि अधिकाधिक किशोरियां इस टीकाकरण का लाभ उठा सकें। चिकित्सा अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक सप्ताह में निर्धारित दिवसों पर जो रूटीन टीकाकरण होता था वह अब सप्ताह में प्रत्येक दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed